मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस, अगली सुनवाई 17 जुलाई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल की सीबीआई मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए

सीबीआई को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने 17

जुलाई को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया।

केजरीवाल

ने अपनी याचिका में सीबीआई की गिरफ्तारी और हिरासत को अवैध बताया है। हाई

कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि केजरीवाल ने जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट

जाने के बजाय सीधे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि, कोर्ट ने इस

मसले पर बाद में विचार करने की बात कही।

सीबीआई ने 26 जून को

केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और उसी दिन राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 29 जून तक

सीबीआई हिरासत मंजूर की थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट के ड्यूटी जज अमिताभ रावत

ने कहा था कि केजरीवाल की सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी गैरकानूनी नहीं

है। बाद में 29 जून को सीबीआई की गिरफ्तारी खत्म होने पर ड्यूटी जज सुनैना

शर्मा ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

केजरीवाल

ने सीबीआई की गिरफ्तारी को भी दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर

सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। याचिका पर 17

जुलाई को सुनवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें