मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेजन पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेजन पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रेड मार्क अधिकारों का अतिक्रमण करने पर दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पर करीब 340 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जस्टिस प्रतिभा सिंह की बेंच ने बेवरली हिल्स पोलो क्लब की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश जारी किया। हाई कोर्ट के इस फैसले का कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने स्वागत किया है।हाई कोर्ट ने कहा कि इंटरनेट के जमाने में ट्रेड मार्क और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर एक रेगुलेशन बनाने की जरूरत है। ई-कॉमर्स के बढ़ते दौर में ट्रेड मार्क और बौद्धिक संपदा अधिकारों को नियमित करने के लिए एक कानूनी ढांचा जरूरी है।हाई कोर्ट ने 12 अक्टूबर, 2020 को अमेजन के प्लेटफार्म पर बेवरली हिल्स पोलो क्लब की तरह के ब्रांड के कपड़ों को बेचने पर अंतरिम रोक लगाई थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान अमेजन की ओर से कोर्ट में समय पर जवाब दाखिल नहीं करने पर हाई कोर्ट ने एकतरफा सुनवाई शुरू की थी।बेवरली हिल्स पोलो क्लब की याचिका में कहा गया था कि अमेजन इंडिया अपने प्लेटफार्म पर उसके ब्रांड जैसे कपड़ों को बेचकर उसके ट्रेड मार्क अधिकारों के अलावा बौद्धिक संपदा अधिकार का भी उल्लंघन कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें