मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल व विजेंद्र गुप्ता के निर्वाचन को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता के लिए वकील नियुक्त करने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केजरीवाल व विजेंद्र गुप्ता के निर्वाचन को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता के लिए वकील नियुक्त करने का निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता विजेंद्र कुमार गुप्ता के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट के विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने और प्राधिकार से एक वकील नियुक्त करने का निर्देश दिया।दोनों के निर्वाचन को रमेश खत्री ने चुनौती दी है। इसके पहले भी हाई कोर्ट याचिकाकर्ताओं को दलीलें देने के लिए बुला चुका है, लेकिन याचिकाकर्ता अपनी दलील ठीक से नहीं रख सका।रमेश खत्री की याचिका में कहा गया है इन दोनों नेताओं ने अपने चुनाव खर्च के बारे में गलत जानकारी दी है। याचिका में कहा गया है कि ऐसा कर दोनों नेताओं ने जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन किया है। याचिका में दोनों नेताओं को अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है। खत्री केजरीवाल के खिलाफ पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार थे। उन्होंने विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ रोहिणी विधानसभा के मतदाता के रूप में याचिका दायर की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें