मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी और तीन बेटियों का हत्यारा ईदु ने की आत्महत्या,रेलवे ट्रैक से शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव

में पत्नी व तीन बच्चों को धारदार हथियार से काटकर हत्या करने वाला ईदु

अंसारी ने भी अपनी जान दे दी है। शुक्रवार की देर रात सुगौली में रेलवे

ट्रैक से उसका शव बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे

आकर आत्महत्या कर ली है।

उल्लेखनीय है कि ईदु ने गुरुवार की देर रात

में अपने घर में सो रही पत्नी अफरीना खातून सहित तीन बच्चियों को चारा

काटने वाले गडांसे से काटकर मार डाला था। इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम

देने के बाद वह घर से फरार था। ईदु को पकड़ने के लिए मोतिहारी एसपी कांतेश

कुमार मिश्र ने 15 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की थी।बताते चले कि ईदु ने

दो शादियां की थी। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र है।जो जिले से बाहर रहकर

काम करते है।वही पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी अफरीना से की

थी,जिससे उसे पांच बेटी थी। एक बेटी की उसने शादी की थी। वही एक बेटी को

उसने कुछ साल पूर्व यूपी में चलती ट्रेन से फेक कर मार दिया था। वही

गुरूवार को इद्दु मियां ने 40 साल की पत्नी अफरीना खातून और शेष बची तीनो

बेटियों 13 वर्ष की अबरुन खातून, 11 वर्ष की तबरुन खातून और 9 वर्ष की

शहजादी खातून की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी थी। हालांकि उसकी मौत के

साथ इन वीभत्स हत्या के कारणो का खुलासा अब नही हो पायेगा।

दूसरी

पत्नी की अफरीन खातून का मायका पश्चिम चंपारण जिले के झखरा गांव निवासी

बताते है,कि ईदु गुस्सैल मिजाज का आदमी था। बात बात पर झगड़ा करना उसका शगल

था। वही इद्दु के गांव बाबरिया के लोग बताते है कि जब किसी से झगड़ा करता

तो अपने को जल्लाद बताते कहता है कि काट दूंगा।फिलहाल जल्लाद प्रवृत्ति के

इद्दु की मौत के साथ ही इस हत्याकांड के कारणो का रहस्य बरकरार ही रह गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें