मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार के बल पर 10 हजार की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हथियार के बल पर 10 हजार की लूट

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी छोटी नदी के समीप शुक्रवार को हथियार के बल पर लूट का मामला प्रकाश में आया है।स्वतंत्र झा से दो अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 10 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट लिए। उस समय स्वतंत्र झा अपने घर से मछली लाने के लिए निकले थे। मछली खरीदने के बाद जब वे पुरैनी के रास्ते घर लौट रहे थे। तभी पुरैनी की छोटी नदी के पास मोड़ पर दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले स्वतंत्र झा से खीरीरिबांध की दिशा पूछी और जब स्वतंत्र झा ने जवाब दिया तभी एक ने पिस्तौल तान दी और दूसरे ने धमकाते हुए पैसे और मोबाइल छीन लिया।बदमाशों ने पीड़ित की बाइक की चाभी भी छीनकर फेंक दी और पुरैनी की ओर भाग निकले। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत जगदीशपुर थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें