मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

भोले बाबा की गिरफ्तारी के लिए मैनपुरी के आश्रमों पर पुलिस पहुंची, घेराबंदी कर कार्यवाही जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मैनपुरी/आगरा,। हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत

रतीभानपुर फुलरई गांव में 200 बीघा जमीन पर बनाए गए पंडाल में भोले बाबा के

सत्संग कार्यक्रम के दौरान 116 से अधिक लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के

घायल होने के बाद आगरा के प्रस्तावित सत्संग कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई

है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के

फुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ में 116 लोगों की मौत हो

गई। बड़ी संख्या में भगदड़ के दौरान लोगों के हताहत होने और सैकड़ों लोगों

के घायल होने की इस घटना के बाद आगरा में होने वाला भोले बाबा का सत्संग

निरस्त कर दिया गया है। भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध नारायण हरि साकार

बाबा का आगरा के सैया कस्बे में इसी 04 जुलाई 2024 को संत समागम सत्संग

होना था। इसकी सारी तैयारी कर ली गई थी। टेंट भी लग गया था। सत्संग के लिए

उप जिलाधिकारी से अनुमति ली गई थी। हाथरस की घटना के बाद आगरा का सत्संग

निरस्त कर दिया गया है।

इस बड़ी घटना के बाद बाबा की

धर-पकड़ की कार्रवाई तेज कर दी गई है। उनके मैनपुरी स्थित आश्रम पर भी

पुलिस ने छापा मारा है। इस बड़ी दुर्घटना के बाद शासन प्रशासन बाबा के साथ

कोई भी रियायत बरतने के मूड में नहीं दिख रहा है। बड़ी कार्रवाई करने के

पूरे इरादे के साथ प्रभावी प्रयास किया जा रहे हैं।

मृतकों की लिस्ट जारी

प्रशासन

में हाथरस में मरने वालों की पहचान करते हुए लिस्ट जारी कर दी है। 116

लोगों की शिनाख्त करते हुए उनके शवों को परिजनों के हैंडओवर किए जाने की

कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें