मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

गांव स्तर पर मजबूत होगा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर: मनोहर लाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़,

10 जनवरी । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नई

दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अर्जुन अवार्ड से

पुरस्कृत प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हरियाणा के अर्जुन

अवार्डी खिलाड़ी व कोच मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने आए थे।

मुख्यमंत्री

ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुनील

कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती) व दीक्षा डागर (गोल्फ) को बधाई दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार से

हरियाणा में खेलों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि

सरकार खिलाड़ियों के सुझावों के आधार पर खेल नीति में बदलाव करने के लिए

तैयार है।

प्रदेश के गांवों में युवा अब खेलों में भविष्य

बनाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी प्रदेश में

खेलों की बेहतरी के लिए जो भी अच्छे सुझाव देंगे, उन्हें सरकार लागू

करेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि आबादी के हिसाब से हरियाणा छोटा राज्य है,

इसके बावजूद ओलम्पिक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हरियाणा सबसे अधिक पदक

हासिल करने वाला प्रदेश है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला

खेल अधिकारियों के माध्यम से गांवों में खेल के सामान की आवश्यकता के बारे

में जानकारी मांगी गई है। वहां से डिमांड आने के बाद ग्राम पंचायतों के

माध्यम से खेलों का सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हरियाणा में अब

गांव-गांव तक खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं की खेल

प्रतिभाओं को बचपन से तराशा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें