मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी, गोली मारकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी, गोली मारकर दी जान

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर उन्होंने गोली मारकर जान दी।

घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार घर पर मौजूद नहीं थीं।

वह हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं और इस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं। वह वर्तमान में विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव के पद पर तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-11 में स्थित सरकारी आवास में वाई पूरण कुमार ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर को सील कर दिया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को जांच के लिए बुलाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकारी ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन को दोपहर करीब 1:30 बजे एक आत्महत्या की खबर मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव उनके घर पर मिला। सीएफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद और जानकारी मिलेगी।

वाई पूरन कुमार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे और इस समय पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य पुलिस में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें