मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

बलियावी और हर्षवर्धन बने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलियावी और हर्षवर्धन बने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलाम रसूल बलियावी और हर्षवर्धन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने इसकी अधिसूचना जारी की। गुलाम रसूल बलियावी राज्यसभा तथा बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वे पहले भी जदय के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। हर्षवर्द्धन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व संभाल चुके हैं।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुस्लिम वोटों को साधने के लिए बिहार में तेजस्वी का राष्ट्रीय जनता दल (राजद), असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच जो होड़ चल रही है, उसमें नीतीश ने बलियावी को महासचिव बनाकर अपनी चाल भी चल दी है।अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को केंद्र में रख कर अब एनडीए के सभी पांच घटक दल सभी जिलों में संयुक्त रूप से जिला सम्मेलन करेंगे। यह सम्मेलन 15 जनवरी को बगहा से आरंभ होगा। सम्मेलन 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें सभी पांच घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की जानकारी दी गई। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि उप चुनाव के पहले मुख्यमंत्री आवास मे हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें