मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली भाजपा की कमान मिलने पर हर्ष मल्होत्रा ने जताया पीएम मोदी और नेतृत्व का आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली भाजपा की कमान मिलने पर हर्ष मल्होत्रा ने जताया पीएम मोदी और नेतृत्व का आभार

नई दिल्ली : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष मल्होत्रा ​​ने बातचीत में कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा का बहुत आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और मैं इसे पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर हर्ष मल्होत्रा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हर्ष मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, मजबूती और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव एवं समर्पण से दिल्ली भाजपा और अधिक सशक्त होगी।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि भाई हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और भी ऊंचाइयां हासिल करे ये शुभेक्षा है।

भाई वीरेंद्र सचदेवा को सफल कार्यकाल की दिली बधाइयां।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी 'एक्स' पर पोस्ट कर हर्ष मल्होत्रा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि संगठन के प्रति आपका दीर्घकालिक समर्पण, जमीनी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ आपका आत्मीय जुड़ाव सदैव प्रेरणादायी रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत और विकसित दिल्ली के संकल्प को नई गति मिलेगी। आपके सफल एवं ऊर्जावान कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें