मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप हॉकी के लिए हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए हॉकी इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 18 सदस्यीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतर संतुलन है।

कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा का चयन गोलकीपर के रूप में किया गया है। कप्तान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह रक्षात्मक पंक्ति को मजबूती प्रदान करेंगे।

मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह शामिल हैं। आक्रमण की कमान मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह संभालेंगे।

नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी को वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है।

टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "हमने एक अनुभवी टीम चुनी है, जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना जानती है। एशिया कप हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दांव पर है, इसलिए हमें ऐसे खिलाड़ियों की ज़रूरत थी, जिनमें धैर्य, लचीलापन और प्रदर्शन करने की क्षमता हो। यह चयन हमारे इरादे को दर्शाता है। हम एक ऐसी टीम तैयार करना चाहते हैं, जो मजबूती से प्रतिस्पर्धा करे और हमारे मुख्य लक्ष्य को हासिल कर सके।"

फुल्टन ने कहा, "मैं टीम के संतुलन और गुणवत्ता से बहुत खुश हूं। हमारे पास हर पंक्ति में अग्रणी खिलाड़ी हैं। डिफेंस हो, मिडफील्ड हो या फिर अटैक, हमारी सामूहिक शक्ति मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। टीम की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"

एशिया कप में भारत को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा, उसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगा।

गोलकीपर : कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर : सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह

मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉर्वर्ड : मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी : नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्ति

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें