मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भागलपुर,। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर मंगलवार को भागलपुर के स्टेशन चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सुबह न्यूज़ चैनलों पर खबर देखकर कुछ लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे थे। लेकिन थोड़ी देर में ही सपना उनका टूट गया।उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत हासिल किए हैं। वहीं हरियाणा में भी तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर के परिणाम पर उन्होंने कहा कि वहां भी सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है और आने वाले समय में वहां पर भी अच्छा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का था, भारत का है और भारत का ही रहेगा। जश्न के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, रोहित पाण्डेय, श्वेता सिंह, रौशन सिंह, प्रणव दास सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें