मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का समापन आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का समापन आज

सारण। एशिया के सबसे बड़े और विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का भव्य समापन समारोह आज जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस समारोह के साथ ही एक महीने तक चलने वाले इस ऐतिहासिक उत्सव का सफलतापूर्वक समापन आज शाम पांच बजे हो जाएगा।समापन समारोह के कार्यक्रम मे सूबे के पर्यटन- सह- कला संस्कृति विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके द्वारा इस मेले के समापन की आधिकारिक घोषणा और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे ।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की भी उपस्थित रहने की संभावना है। इनके अलावा बिहार विधान परिषद और बिहार विधान सभा के कई सदस्यगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। समापन समारोह के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया होगा,जिसका मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आनंद लेंगे। इस दौरान, जिला प्रशासन ने मेले के सफल आयोजन में उत्कृष्ट व्यवस्था और अमूल्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित भी करेगा।जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष का सोनपुर मेला अपने पारंपरिक पशु बाजार, मनमोहक लोक कलाओं, और आधुनिक प्रदर्शनियों के लिए एक बार फिर से सफल रहा। देश-विदेश के लाखों पर्यटकों ने इस बार मेले का भ्रमण किया और इस ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा व्यावसायिक उत्सव का अनुभव किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें