मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के नये राज्यपाल नियुक्त, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राजस्थान

सहित नौ राज्यों के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किए। वरिष्ठ भाजपा नेता और

महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान

का नया राज्यपाल बनाया है। उनकी नियुक्ति कलराज मिश्र की जगह की गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव नियुक्त राज्यपाल को बधाई दी है।

राजस्थान

के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम और गुलाब चंद कटारिया को

पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चंडीगढ़ के प्रशासक की भी

जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले कटारिया असम के राज्यपाल थे।

जीवन परिचय

हरिभाऊ

किसनराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के

फुलंबरी कस्बे में हुआ। एक मराठा परिवार में जन्मे बागड़े पहली बार 1985

में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।

महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014

में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी

निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से

2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी

पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें