मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

हरभजन सिंह ने की एकनाथ शिंदे से मुलाकात, युवाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देने पर चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरभजन सिंह ने की एकनाथ शिंदे से मुलाकात, युवाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देने पर चर्चा

ठाणे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके ठाणे स्थित आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात क्रीड़ा संग्राम टूर्नामेंट के अवसर पर हुई।

हरभजन सिंह क्रीड़ा संग्राम टूर्नामेंट में अतिथि के रूप में ठाणे पहुंचे थे। इस दौरान वह एकनाथ शिंदे से विशेष मुलाकात के लिए उनके ठाणे स्थित आवास पर पहुंचे। मुलाकात के दौरान हरभजन सिंह ने जिले में युवा खिलाड़ियों के लिए श्रेष्ठ सुविधा उपलब्ध कराने और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की।

महाराष्ट्र क्रिकेट का गढ़ है, जहां मुंबई, विदर्भ और महाराष्ट्र की तीन टीमें घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं। ठाणे में क्रिकेट की सुविधा बढ़ने से खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

मुंबई में रहने वाले हरभजन सिंह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वह एक सांसद के रूप में अपने गृह राज्य पंजाब के साथ-साथ देश के सभी जगहों पर युवाओं को उनके पसंदीदा खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण दिए जाने की वकालत करते रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को उनके क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं।

हरभजन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वाधिक सफल गेंदबाजों में से एक हैं। 45 साल के हरभजन ने 1998 से 2016 के बीच 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 खेले। टेस्ट में 417, वनडे में 269 और टी20 में 25 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

हरभजन निचले क्रम के एक आक्रामक बल्लेबाज भी थे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 2,225 रन दर्ज हैं। वहीं वनडे में 1,237 रन उन्होंने बनाए। हरभजन टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। हरभजन 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।

संन्यास के बाद हरभजन राजनीति और क्रिकेट दोनों ही क्षेत्र में सक्रिय हैं। क्रिकेट में तमाम बड़ी प्रतियोगिताओं और आईपीएल में वह बतौर कमेंटेटर दिखाई देते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें