मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में लेक मॉल के सामने मिला लटकता हुआ शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। कोलकाता में लेक मॉल के सामने रविवार सुबह एक व्यक्ति

का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय

सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे एक व्यक्ति का शव मॉल के

सामने फुटपाथ पर लगे होर्डिंग से लटका मिला।

मृतक की पहचान स्थानीय फूल

विक्रेता बिशु हलदर के तौर पर हुई है। बिशु की फूलों की दुकान लेक मॉल के

सामने है। सूत्रों के मुताबिक, वह अपने भाई के साथ मिलकर बिजनेस चलाते थे।

उनके स्टोर में कई कर्मचारी भी हैं। दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि कई

दिनों से फूलों के कारोबार में मंदी चल रही थी।

इसलिए पिछले दिनों मालिक की

तबीयत खराब थी। कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने डिप्रेशन के कारण

आत्महत्या कर ली होगी। बहरहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

बिशु

की मौत से उनके परिजन भी सदमे में हैं। लेक मार्केट के व्यवसायी समुदाय

में भी शोक का माहौल है। यहां तक कि दुकान का स्टाफ भी मालिक की असामयिक

मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें