मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता ने एसएसपी से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। बीते 9 सितम्बर की देर रात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में अपराधिक तत्वों के द्वारा भाजपा के जिला प्रवक्ता सह नगर निगम वार्ड-51 के पार्षद दीपिका कुमारी के पति शशि मोदी पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद से शशि मोदी का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है‌।शशि मोदी का स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रहा है। इसी को लेकर लगातार नगर निगम के महापौर से लेकर कई राजनीतिक दलों के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को भागलपुर के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने शशि मोदी की पत्नी दीपिका मोदी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। इसको लेकर अर्जित ने कहा कि जिस तरह से शशि मोदी पर हमला कर दिया गया यह कहीं से भी ठीक नहीं है। फिलहाल अभी शशि मोदी का इलाज चल रहा है। पुलिस के द्वारा दावा किया गया था कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हमारे तरफ से वरीय पुलिस अधीक्षक को अल्टीमेटम पत्र भी सौंपा गया है। जिसमें साफ तौर पर हमारे तरफ से कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर यदि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा परिवार सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें