मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के स्कूलों में 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 दिसंबर से, सर्दियों की छुट्टियां रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के स्कूलों में 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 दिसंबर से, सर्दियों की छुट्टियां रद्द

जयपुर। शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास नाै से 12 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू होंगी। एग्जाम 27 दिसंबर तक चलेंगे। राज्य में पहली बार एक साथ हो रहे अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार सर्दी की छुटि्टयां 25 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी। सभी स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम 12 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।अब तक समान परीक्षा जिला स्तर पर होती थी, जिसके लिए जिले के किसी एक स्कूल को जिम्मा सौंपा जाता था। पेपर भी जिला स्तर पर तैयार होते थे और प्रकाशित होते थे। लेकिन, अब पूरे राज्य में एक ही पेपर से एग्जाम होगा। ऐसे में पेपर प्रिंटिंग का काम भी एक ही फर्म के माध्यम से किया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्राइवेट स्कूल में पेपर नहीं रखे जाएंगे। ये पेपर सरकारी स्कूल में रहेंगे, जहां से सभी प्राइवेट स्कूल को निर्धारित समय पर प्राप्त करने होंगे। अगर सरकारी स्कूल में भी सुरक्षा पर संदेह है तो संबंधित पुलिस थाने में पेपर रखे जा सकते हैं।हर विद्यार्थी से 20 रुपये शुल्कअर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए हर स्टूडेंट से 20 रुपये फीस ली जाएगी। इसके अलावा वार्षिक परीक्षाओं के लिए भी फीस साथ में ली जा सकेगी। संयुक्त निदेशक ये फीस पूर्व में गठित समान परीक्षा संचालन समिति के माध्यम से एकत्र करके पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा के खाते में जमा करवाएंगे।राजस्थान स्तर पर नवीं से बारहवीं तक की परीक्षाएं 17 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित करने से पहले 12 से 16 दिसंबर के बीच स्कूल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं तथा प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। नवीं और दसवीं की परीक्षाएं पहली पारी 9.30 बजे से 12.45 बजे तक तथा ग्यारहवीं तथा बारहवीं की परीक्षाएं दोनों पारियों में होंगी। द्वितीय पारी दोपहर 1.15 से सांय 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें