मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव: गांव-गांव पहुंचेंगे 2 लाख पत्रक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव: गांव-गांव पहुंचेंगे 2 लाख पत्रक

उदयपुर : महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती (450 वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के तत्वावधान में 17 जून को उदयपुर में होने जा रही विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियों ने तेजी लेना आरंभ कर दिया है। संकल्प सभा के पहले गांव-गांव तक हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा पहुंचाने का अभियान चलेगा। इसके तहत 2 लाख पत्रक बांटे जाएंगे।

प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि हल्दीघाटी विजय की गौरव गाथा के 2 लाख पत्रक छपवाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अलग-अलग जिलों में वितरण के लिए पत्रक पहुंचाने के कार्य को पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि पत्रक वितरण अभियान का आरंभ बुधवार को प्रथम पूज्य भगवान बोहरा गणेशजी को नमन करने के साथ हुआ था।

सक्सेना ने बताया कि पत्रक वितरण उदयपुर जिले सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सलूम्बर, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, झालावाड़ आदि जिलों में किया जाएगा। साथ ही, मेवाड़-वागड़ की सीमा से सटे गुजरात और मध्यप्रदेश के मंदसौर, साबरकांठा आदि जिलों में भी हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा पहुंचेगी।

कार्यक्रम संयोजक सीए महावीर चपलोत ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में होने वाली इस विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा में पार्किंग से लेकर बैठने तक की व्यवस्थाओं की तैयारी जारी है। सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे।

सभा में पधारने के लिए एक हजार से अधिक संत-महात्माओं को निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही, राजस्थाऩ के विभिन्न समाजों के पांच हजार प्रबुद्धजनों तथा देश भर से 500 से अधिक समाजसेवियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें