मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

हल्दिया-नंदीग्राम को जल्द मिलेगी जल मेट्रो, लंबे इंतजार का होगा अंत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हल्दिया-नंदीग्राम को जल्द मिलेगी जल मेट्रो, लंबे इंतजार का होगा अंत

पूर्व मेदिनीपु। जिले के नंदीग्राम और हल्दिया के लोगों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना अब साकार होने जा रहा है। शीघ्र ही हल्दी नदी में अत्याधुनिक जल मेट्रो सेवा का संचालन प्रारंभ होने वाला है। विद्युत चालित आधुनिक जलयान हल्दिया जेटी घाट पहुंच चुका है और अब केवल औपचारिक उद्घाटन की प्रतीक्षा है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में जल मेट्रो सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जा सकता है। उद्घाटन के तुरंत बाद नियमित यात्री सेवा आरंभ कर दी जाएगी। इसके शुरू होने से हल्दिया और नंदीग्राम के बीच नदी मार्ग से यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। पूर्णतः वातानुकूलित इस आधुनिक जल मेट्रो में उन्नत सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्यावरण अनुकूल विद्युत प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। इससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा।

प्रस्तावित मार्ग के अनुसार, जल मेट्रो हल्दिया जेटी घाट से माता नदी होते हुए नंदीग्राम घाट तक संचालित होगी। सेवा प्रारंभ होने के बाद प्रतिदिन हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही नदी मार्ग संपर्क मजबूत होने से क्षेत्र में पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें