मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियर: नाबालिग ने कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घुमाया, हादसे में कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्वालियर: नाबालिग ने कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घुमाया, हादसे में कई घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 'हिट एंड रन' का मामला सामने आया है। पड़ाव इलाके में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एक नाबालिग अपनी कार के बोनट पर पुलिसकर्मी को करीब 300 मीटर तक ले गया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

ट्रैफिक पुलिस के एएसआई उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब रोडवेज चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी अतुल ने काली फिल्म लगी एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी।

कार चालक को भागते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी अतुल कार के बोनट पर लटक गया और करीब 300 मीटर तक इसी हालत में रहा। इस दौरान नाबालिग ने स्कूटी समेत कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी, जिनमें एक महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

एएसआई उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस के अन्य सिपाहियों ने एलएनआईपी कॉलेज के पास कार को रुकवाया। कार रुकते ही आक्रोशित भीड़ ने नाबालिग चालक की पटाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और पड़ाव थाने ले आई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 16 वर्ष का है। उसके पिता एक रिटायर्ड सूबेदार हैं। हादसे के समय कार में उसकी 3 साल की भांजी भी मौजूद थी। टक्कर लगने से कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों की जान बच गई।

घायल पुलिसकर्मी अतुल और अन्य पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां अतुल और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी शीतल तोमर ने बताया, "एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मारी। मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। मैं और मेरे परिवार ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिवार को जानकारी दी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें