मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियर: बिजली कनेक्शन के एवज में रिश्वत ले रहा था लाइनमैन, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्वालियर: बिजली कनेक्शन के एवज में रिश्वत ले रहा था लाइनमैन, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ दबोचा

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशाेकनगर में आटा चक्की के लिए विद्युत कनेक्शन लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के लाइनमैन बाबूराम पटेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया। आरोपी पर शिकायतकर्ता से कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुकररेठा, पिपरई निवासी श्रीराम बैरागी ने अपनी आटा चक्की के संचालन के लिए विद्युत कनेक्शन का आवेदन किया था। आवेदन के काफी समय बाद भी कनेक्शन नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित विद्युत कार्यालय में संपर्क किया। आरोप है कि वहां पदस्थ लाइनमैन बाबूराम पटेल ने कनेक्शन जारी कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान होकर श्रीराम बैरागी ने ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।

योजना के तहत शुक्रवार को शिकायतकर्ता ने तय याेजना अनुसार रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये आरोपी लाइनमैन को दिए। जैसे ही आराेपी लाइनमैन बाबूराम पटेल ने रकम स्वीकार की, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। रासायनिक परीक्षण में आरोपी के हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत की राशि स्वीकार करने की पुष्टि हुई।

यह कार्रवाई ग्वालियर लोकायुक्त के निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर आवश्यक दस्तावेज और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें