ग्वालियर : हाईवे किनारे मिले दो लोगों के शव, पत्थरों से कुचले गए सिर, मृतकों में एक दिव्यांग
ग्वालियर,
। प्रदेश के ग्वालियर जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना
सामने आयी है। यहां शीतला माता मंदिर रोड हाईवे किनारे दो लोगों के शव मिले
हैं। एक मृतक एक पैर से दिव्यांग है। दोनों मृतकों के सिर पत्थर से कुचले
गए हैं। पास ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं। वहीं, गला घोंटने के निशान
भी पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी
के अनुसार शनिवार सुबह ग्वालियर जिले के शीतला माता मंदिर रोड हाईवे
किनारे दो लोगों के शव मिले हैं। एक मृतक एक पैर से दिव्यांग है, जिसका
कृत्रिम पैर लगा हुआ है। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले हैं। आशंका है
कि पत्थर को दोनों के सिर कुचले गए होंगे। गला घोंटने के निशान भी पाए गए
हैं। वहीं, घटनास्थल पर कपड़ों से भरा बैग मिला, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज
नहीं मिला, जिससे दोनों की पहचान हो सके।
सीएसपी
अशोक जादौन, सीएसपी हिना खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के
सामने पहली चुनौती मृतकों की शिनाख्त कराना है। शुरुआती जांच में पुलिस मान
रही है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या फिर प्रॉपर्टी विवाद हो सकती है।
पुलिस का यह भी मानना है कि बैग और हुलिए से दोनों मुसाफिर लग रहे हैं।
दोनों दूसरे शहर के हो सकते हैं। सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि ग्वालियर
पुलिस आसपास के शहरों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।





