मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रही है: कमल यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कमल यादव ने जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से पिछले एक महीने के कार्यों का लिया फीडबैक

गुरुग्राम।चुनावी अभियान को और गति देने के लिए भाजपा जिला

अध्यक्ष कमल यादव ने जिला पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्ष और मंडल

प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में कमल यादव ने सभी पदाधिकारियों से

पिछले एक महीने में किए गए कार्यों का फीडबैक लिया और आगामी कार्यों पर भी

विस्तार से चर्चा की।

जिला अध्यक्ष ने हर मंडल में 100-100

माइक्रो डोनेशन का कार्य करने की भी बात बैठक में कही। कमल यादव ने हर बूथ

पर कमल खिलाने के लिए सभी बूथों पर अधिक सक्रियता से काम करने के दिशा

निर्देश भी दिए। बैठक में कमल यादव ने बताया कि रविवार को बाबा भीम राव

अंबेडकर की जयंती को भाजपा हर बूथ पर मनाएगी। जिला अध्यक्ष ने बाबा साहब की

जयंती पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर पहुंचने का

आग्रह किया।

जिला मीडिया प्रमुख गजेंद्र गुप्ता ने बताया

कि गुरुकमल में शनिवार को हुई बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा है

कि केंद्र व प्रदेश सरकार शहीदों, संतों एवं महापुरूषों के नाम से बड़े

बड़े प्रतिष्ठानों और संस्थाओं के नाम रख रही है। हरियाणा में भाजपा सरकार

ने संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना चलाई है, जिसके तहत

संत महापुरूषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाए जाने की पहल की है,

ताकि युवा पीढ़ी को संत महापुरूषों की जीवनी से समाज कल्याण की प्रेरणा

मिले। बैठक में जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, जिला

उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सुन्दरी खत्री, सचिव अवनीश राघव, पवन जांघू, निधि

कोटिया, महेश वशिष्ठ, पीसी सैनी, कार्यालय सचिव यादराम जोया, सह कार्यालय

सचिव ओम प्रकाश ठाकरान, सह-मीडिया प्रमुख पवन यादव, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन

मित्तल, सह कोषाध्यक्ष जगतार सिंह, प्रवक्ता विपिन यादव, प्रदीप सैनी, आईटी

प्रमुख सुमित वोहरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल समेत कई पदाधिकारी

मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें