मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा से बेहतर कोई माध्यम नहीं: दत्तात्रेय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-राज्यपाल पटौदी स्थित जीएवी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे

गुरुग्राम,

25 फरवरी । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि

शिक्षा जीवन में गरीबी को दूर करने का श्रेष्ठ माध्यम है। इसके साथ ही किसी

भी देश की प्रगति उसके शिक्षण संस्थानों से जुड़ी हुई है। शिक्षा के

संस्थानों में शिक्षा का जितना बेहतर माहौल होगा, उससे उतने ही बेहतर

नागरिक तैयार होंगे जो देश की प्रगति में भी अपना उच्च्तम योगदान देंगे। वे

शनिवार की देर शाम पटौदी स्थित आश्रम हरि मंदिर में जीएवी इंटरनेशनल स्कूल

के वार्षिक उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

वार्षिकोत्सव

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने उपरांत राज्यपाल बंडारू

दत्तात्रेय ने कहा कि पहले किसी समृद्ध परिवार में पैदा होने वाला ही

समृद्ध होता था, लेकिन शिक्षा के व्यापक प्रभाव ने भाग्य आधारित समृद्धि के

पुराने रास्ते की अवधारणा को बदल दिया है। उन्होंने अभिभावकों से सीधा

संवाद करते हुए कहा कि आपके जीवन मे कितने ही संघर्ष क्यों ना हो अपने

बच्चों को बेहतर शिक्षा अवश्य उपलब्ध कराएं। उन्होंने अभिभावकों को अपने

जीवन यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर के आर्थिक हालात ठीक ना

होने के बावजूद उनकी माता ने उनकी शिक्षा को बाधित नही होने दिया। उन्होंने

कहा कि यह उनकी माता के संघर्ष व त्याग का ही फल है कि उन्होंने शिक्षा के

माध्यम से एक आम आदमी से राज्यपाल तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि

शिक्षा एक मौलिक मानव अधिकार है जिसमें जीवन को बदलने की जागृत शक्ति है।

राज्यपाल

ने इस दौरान शिक्षकों से आह्वान किया कि शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वे

छात्रों को उनके करियर और व्यक्तिगत जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के

लिए प्रेरित करें। यदि आप मूल्यों के बारे में अधिक समझना चाहते हैं और

शिक्षक उन्हें छात्रों को कैसे सिखा सकते हैं, तो पढऩा जारी रखें।

दत्तात्रेय ने अपने संबोधन के उपरांत विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदशर्न

करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित भी किया। वार्षिकोत्सव

में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव व पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने

भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जीएवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप कौशिक, भाजपा

के प्रदेश पर्यावरण प्रमुख नवीन गोयल, गिरिराज ढींगरा, डा. देवेंद्र

बल्हारा, केके गांधी, भीष्म भारद्वाज, डीपी कौशिक, देवेंद्र, अभिषेक बांगा,

नगर परिषद पटौदी मंडी की सलाहकार समिति के चेयरमैन चंद्रभान सहगल सहित

अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें