मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: कमरे में आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: कमरे में आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, दर्दनाक मौत

गुरुग्राम। एक इमारत के कमरे में लगी आग में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, आग काफी फैल चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।जानकारी के अनुसार सरस्वती एन्क्लेव में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में आग लग गई। कमरे से भयंकर आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।दमकल कर्मियों की टीम पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। आग की लपटें और धुएं के गुबार देखकर आस-पड़ोस के घरों में रहने वाले लोगों ने भी अपने घर खाली कर दिए। दमकल कर्मियों की टीम ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।लोगों ने जानकारी दी थी कि कमरे में चार लोग थे। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों की टीम ने जब कमरे की तलाशी ली तो चार लोगों की लाशें मिलीं। इस कमरे में बिहार के लोखान गांव के चार लोग रह रहे थे जो आपस में रिश्तेदार थे। मरने वालों में दसवीं कक्षा का छात्र अमन (17), मोहम्मद मुश्ताक (22), नूर आलम (27) और यहां घूमने आए साहिल (22) शामिल हैं। तीन सदस्य पिछले करीब 15 साल से इसी क्षेत्र में किराए के घर में रह रहे थे। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें