मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर, । पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश

न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य

न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए

हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च

न्यायालय के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश उच्च

न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इसके बाद

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम द्वारा

प्रस्ताव पारित किया गया।

2011 में अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे

न्यायमूर्ति

गुरमीत सिंह संधावालिया का जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ था। 1986 में चंडीगढ़

के डीएवी कॉलेज से बीए ऑनर्स और 1989 में चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय

से उन्होंने एमएलबी किया। न्यायमूर्ति संधावालिया को 30 सितंबर, 2011 को

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत

किया गया था और 24 जनवरी, 2014 को वे स्थायी न्यायाधीश बन गए थे।

संधावालिया

एक कानूनी परिवार से हैं। उनके पिता 1978 से 1983 तक पंजाब एवं हरियाणा

हाईकोर्ट और 1983 से 1987 तक पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके

हैं। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में एक वकील के रूप में भी

काम किया। कॉलेज के दिनों में लॉन टेनिस के खेल में अपने कॉलेज और

विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें