मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

एफबीआई निदेशक ने कहा, हमलावर ने ऑनलाइन कैनेडी की हत्या की जानकारी लेने के बाद ट्रंप पर किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन,। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने के

आरोपित ने हमला करने से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की

हत्या करने की जानकारी ऑनलाइन सर्च की थी। यह दावा संघीय जांच ब्यूरो

(एफबीआई) के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने बुधवार को सांसदों से बातचीत में

किया। उन्होंने बताया कि बरामद लैपटॉप से यह जानकारी मिली है।

एफबीआई

निदेशक ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने से पहले गूगल पर तलाश की थी

कि ‘‘कैनेडी की हत्या करने वाला ओसावाल्ड कितनी दूर खड़ा था।

ओसवाल्ड दरअसल ली हार्वे ओसवाल्ड का संदर्भ है जिसने 22 नवम्बर 1963 को डलास में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या की थी।

रे

ने सदन की न्यायिक समिति के समक्ष सुनवाई के दौरान बताया कि ट्रंप की रैली

में बंदूक चलाने वाले थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने गूगल पर यह जानकारी प्राप्त

करने की कोशिश स्पष्ट रूप से छह जुलाई को की। उन्होंने बताया कि क्रूक्स ने

पेनसिलवेनिया के बटलर में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार

ट्रंप पर गोली चलाने की घटना को इसके एक सप्ताह बाद अंजाम दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें