मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में अशांति के बीच गुजरात सरकार सतर्क, फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेपाल में अशांति के बीच गुजरात सरकार सतर्क, फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास तेज

गांधीनगर। नेपाल में अशांति और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच गुजरात सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और वहां मौजूद गुजराती नागरिकों की कुशलता व सुरक्षित वापसी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

ऋषिकेश पटेल ने बताया कि हाल ही में बड़ी संख्या में गुजराती नागरिक पर्यटन और अन्य कारणों से नेपाल गए थे। राज्य सरकार उनकी सुरक्षा व कुशलता को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सरकार का प्रयास है कि सभी गुजराती नागरिकों को सुरक्षित रूप से गुजरात वापस लाया जाए।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नेपाल की घटनाओं का तुरंत संज्ञान लिया है। बहुत सारे लोग नेपाल में घूमने फिरने के लिए जाते हैं, उन लोगों की व्यवस्था और सुरक्षा की चिंता करते हुए केंद्र सरकार से संपर्क किया है। केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि नेपाल में फंसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से गुजराती नागरिकों की सुरक्षा को लेकर वे भी गंभीर हैं।"

स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने आगे कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य यह है कि किसी भी गुजराती या भारतीय नागरिक को कोई परेशानी न हो। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पहले, गुजरात से आने वाले राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने दावा किया कि नेपाल में गुजरात के 18 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप हैं। हमारे बहुत से भारतीय वहां फंस गए हैं। गुजरात के केनन पटेल ने फोन पर बताया कि उनके साथ 18 गुजराती लोगों का ग्रुप भी फंस गया है।"

कांग्रेस सांसद ने सरकार से अनुरोध किया कि तुरंत नागरिकों को भारत आने के लिए व्यवस्था की जाए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बता दें कि नेपाल में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध और उसके बाद भड़के जन-आंदोलन, जिसे 'जेन-जेड विरोध' के नाम से जाना जा रहा है, के कारण वहां अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। इस अशांति में कम से कम 19 लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की खबर है, जिसके चलते नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें