मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

अप्रैल में जीएसटी राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रिकॉर्ड संग्रह से

केंद्र सरकार का खजाना भर गया है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले महीने

अप्रैल में जीएसटी संग्रह सलाना आधार पर 12.4 फीसदी बढ़कर 2.10 लाख करोड़

रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले महीने मार्च में जीएसटी

राजस्व संग्रह 1.87 लाख करोड़ रहा था।

वित्त मंत्रालय ने

बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि घरेलू लेन-देन तथा आयात में मजबूत

वृद्धि से जीएसटी राजस्व संग्रह बढ़ा है। मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल में

जीएसटी राजस्व संग्रह 12.4 फीसदी उछलकर 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा है। इससे

पिछले महीने मार्च में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.87 लाख करोड़ रहा था। वहीं,

महीने-दर-महीने आधार पर जीएसटी राजस्व संग्रह में 18 फीसदी की ग्रोथ आई है।

मंत्रालय

के मुताबिक अप्रैल में कुल 2,10,267 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व संग्रह

में केंद्रीय जीएसटी संग्रह (सीजीएसटी) 43,846 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी

(एसजीएसटी) 53,538 करोड़ रुपये रहा। वहीं, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी)

99,623 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रह किए गए 37,826 करोड़ रुपये

सहित) और सेस 13,260 करोड़ रुपये रहा। सेस में माल के आयात से मिले 1008

करोड़ रुपये शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा

कि जीएसटी संग्रह दो लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक माइलस्टोन को पार कर गया

है। मंत्रालय के मुताबिक रिफंड के बाद अप्रैल 2024 के लिए नेट जीएसटी

रेवेन्यू 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि यानी

अप्रैल 2023 की तुलना में 17.1 फीसदी ज्यादा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें