मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल का दुष्प्रभाव बच्चों का करेगा भविष्य बर्बाद: पंकज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा, बी पी एस पब्लिक स्कूल राम नगर नवादा में शिक्षक अभिभावक

संगोष्ठी सह बच्चों में नैतिक मूल्यों का पतन , बच्चों पर मोबाइल फोन का

बढ़ता दुष्प्रभाव विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की

अध्यक्षता विद्यालय के निर्देशक पंकज कुमार तथा प्राचार्य मनोरंजन कुमार

सिन्हा ने किया।

विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि आज दिन

प्रतिदिन बच्चों में नैतिक मूल्यों की कमी होती जा रहीं है।ऐसे में

अध्यापकों के साथ साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे बच्चों

को इन सारी बातों के बारे में जानकारी प्रदान करें। आज के बच्चों में अपने

गुरु, माता पिता तथा अपनों से बड़ों के प्रति आदर नहीं देखा जा रहा है ।

इस

पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा तब तक अधूरी है जब तक

बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार के साथ न जोड़ा जाए और मुझे इस बात की

पूरी खुशी है के हमारे सारे शिक्षक साथी बच्चों को शिक्षा के साथ साथ

अच्छे संस्कार भी दे रहे हैं।इस दौरान उन्होंने छात्रों को अपने मन से डर

निकालकर सच के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपने माता

पिता का आदर करने के लिए प्रेरित किया ।इसके अलावा उन्होंने छात्रों को

तर्कसंगत सोच अपनाने को कहा।उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को किंतु परंतु

छोड़ कर तर्कसंगत सोच अपनाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें