मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि मार्च में 5.2 फीसदी रही

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि

की रफ्तार मार्च में सालाना आधार पर 5.2 फीसदी रही है। हालांकि, यह वृद्धि

इससे पिछले महीने के मुकाबले कम है। इस साल फरवरी में इसकी वृद्धि दर 7.1

फीसदी रही थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार

को जारी एक बयान में बताया कि आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर

मार्च में सालाना आधार पर बढ़कर 5.2 फीसदी (अंतिम) हो गई। इससे पिछले महीने

फरवरी में यह दर 7.1 फीसदी रही थी। जनवरी 2024 में यह 4.1 फीसदी बढ़ा था,

जबकि मार्च 2023 में इसकी वृद्धि की रफ्तार 4.2 फीसदी रही थी।

मंत्रालय

के मुताबिक मार्च में सीमेंट, कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात और

कच्चे तेल के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, संचयी

रूप से वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-मार्च के दौरान इन क्षेत्रों के

उत्पादन में वृद्धि दर धीमी होकर 7.5 फीसदी रही है, जो इससे पिछले वित्त

वर्ष के 7.8 फीसदी के मुकाबले कम है।

उल्लेखनीय है कि भारत

में आठ प्रमुख उद्योगों को कोर सेक्टर कहा जाता है। इन उद्योगों के उत्पादन

को कोर सेक्टर का उत्पादन कहा जाता है। इन आठ उद्योगों में कोयला, कच्चा

तेल, प्राकृतिक गैस, रिफ़ाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली

शामिल है। देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आइआइपी) में आठ प्रमुख

बुनियादी क्षेत्रों का योगदान 40.27 फ़ीसदी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें