मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

लंदन से लौटा वेद, ज्योतिष और वास्तु विद्वानों का दल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लंदन से लौटा वेद, ज्योतिष और वास्तु विद्वानों का दल

जयपुर। राजस्थान ज्योतिष परिषद एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में प्रो. विनोद शास्त्री के नेतृत्व में विद्वानों का एक दल हाल ही में लंदन से 10 दिवसीय सफल प्रवास के उपरांत जयपुर लौटा। इस दल ने लंदन एवं इंग्लैंड की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं—यूके इंटीरियर आर्किटेक्चर लैंडस्केप, इस्कॉन टेंपल व्हाटफोर्ड, राजस्थानी समाज, गुजराती समाज आदि—द्वारा आयोजित वेद, ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र पर आधारित कार्यशालाओं एवं शिविरों में भाग लिया।जयपुर आगमन पर विद्वान दल का विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पंच दिवसीय मुख्य कार्यशालाओं में प्रो. विनोद शास्त्री एवं आचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने वास्तु शास्त्र की वर्तमान समय में प्रासंगिकता और वैज्ञानिक उपयोगिता पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने नगर नियोजन, भवन रचना एवं जीवनशैली में वास्तु सिद्धांतों के समावेश द्वारा जीवन में समृद्धि, शांति और संतुलन की प्राप्ति के उपायों पर गहन प्रकाश डाला।कार्यशालाओं में श्रीराम चतुर्वेदी एवं देवेंद्र चतुर्वेदी ने ऋग्वेद एवं यजुर्वेद की वैदिक ऋचाओं के माध्यम से मंत्र विज्ञान की मनोवैज्ञानिक एवं प्रयोगात्मक प्रभावशीलता को सजीव प्रस्तुत किया।पं. हेरंब स्वरूप शर्मा एवं लोकेश दाधीच ने तंत्र शास्त्र और यंत्र विज्ञान पर व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से आधुनिक जीवन में इनकी उपयोगिता को रेखांकित किया। उन्होंने विभिन्न यंत्रों, मुद्राओं एवं उनके वैज्ञानिक प्रयोगों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर आयोजित योग एवं ध्यान सत्रों ने प्रवासी भारतीय समुदाय को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। इस संपूर्ण प्रवास के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिकता, वैश्विक उपयोगिता और सांस्कृतिक वैभव का प्रभावशाली प्रचार-प्रसार हुआ। लंदन के विभिन्न आयोजनों में भागीदारी करने वाले दल में कुल छह सदस्य शामिल थे, जिनकी प्रस्तुतियों को अत्यंत सराहा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें