मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

धार में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन, सीएम ने केंद्र को दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धार में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन, सीएम ने केंद्र को दिया धन्यवाद

धार। मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल धार जिले में जन-निजी भागीदारी आधारित चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया।

इस मौके पर अनेक विकास कार्यों की भी सौगात दी गई।

धार जिले के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में जन-निजी भागीदारी आधारित चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। विगत चार महीनों में धार को विशेष सौगातें मिलीं हैं।

यहां देश का पहला पीएम मित्र पार्क स्थापित हुआ है, साथ ही पीपीपी मॉडल से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने आगे कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार हेतु मध्यप्रदेश निरंतर नवाचार कर रहा है। एक वर्ष के भीतर प्रदेश के दो शहरों में मेट्रो रेल सेवा सहित नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई। साथ ही एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री यादव का कहना है कि बाबा महाकाल की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा की उपस्थिति में धार एवं बैतूल में पीपीपी मॉडल पर दो नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी जा रही है। इन दो मेडिकल कॉलेजों के बाद अब प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 35 हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें