मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

ससुराल बुलाकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आधी रात बना खौफ का मंजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ससुराल बुलाकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आधी रात बना खौफ का मंजर

सीवान। जिले में बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में बुधवार की रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक को कथित तौर पर ससुराल बुलाकर पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घायल युवक की पहचान बालापुर निवासी नंदकिशोर रावत के पुत्र आदित्य कुमार रावत के रूप में हुई है।गंभीर रूप से झुलसे आदित्य ने बताया कि उसकी शादी पुरैना गांव में तय हुई है। बुधवार की सुबह होने वाले ससुराल से फोन कर उसे गांव बुलाया गया था। वह सीवान से, जहां वह काम करता है, दोपहर करीब तीन बजे पुरैना पहुंचा।आरोप है कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरा युवक किसी तरह खुद को बचाकर मौके से भागा और गंभीर हालत में घर पहुंचा।परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। हालांकि इलाज के दौरान ही परिजन डॉक्टर की सलाह के बिना अस्पताल से चले गए। घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। सवाल उठ रहा है कि आखिर युवक को बुलाकर इतनी खौफनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें