मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

लालची बेटियों ने जिंदा पिता को कागजों में ‘मृत’ बना दिया, जानें क्यों…

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लालची बेटियों ने जिंदा पिता को कागजों में ‘मृत’ बना दिया, जानें क्यों…

बिहार : भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और परिवार की तस्वीर पर दर्द की गहरी लकीर खींच दी है। दो लालची बेटियों पर इल्जाम है कि उन्होंने कागजों में अपने जिंदा पिता को “मृत” घोषित कर उनकी जमीन बेच दी। यह मामला घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव का है, जहां वृद्ध बुनेल यादव अब न्याय की आस लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

“मैं जिंदा हूं, फिर भी कागजों में मार दिया गया”

पीड़ित बुनेल यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव को आवेदन देकर पूरी घटना की शिकायत की है। वृद्ध पिता का कहना है कि मुझे बेटा नहीं है। सिर्फ दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत करीब 20 साल पहले हो गई। अब मेरी ही जमीन मुझे बिना बताये बेच दी गई और कागजों में मुझे मृत दिखा दिया गया। बुनेल यादव के अनुसार, उनकी खतियानी जमीन मौजा शंकरपुर कोदवार में स्थित है। 14 डिसमिल जमीन का विवरण भी आवेदन में दिया गया है। इसी जमीन को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ। बुजुर्ग बुनेल यादव ने इल्जाम लगाया है कि उनकी मर्जी के बिना पारिवारिक बंटवारा तैयार कर लिया गया। सबसे बड़ी बात यह कि उस दस्तावेज में न उनका हस्ताक्षर है और न ही अंगूठे का निशान। उन्होंने कहा कि मुझे हिस्सेदार तक नहीं बनाया गया, जबकि मेरी दोनों बेटियों को हिस्सेदार दिखा दिया गया। बुनेल यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटियों प्रीति देवी और रेशमी देवी ने उन्हें मृत दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी। उनका कहना है कि इसी हिस्सेदारी के आधार पर जमीन बेच दी गई। बुनेल यादव का कहना है कि अब उन्हें घर से भी निकाल दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें