मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

कृतज्ञ राष्ट्र आज महात्मा गांधी को कर रहा नमन, भाजपा ने किया पुण्य स्मरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 30 जनवरी । कृतज्ञ राष्ट्र आज (मंगलवार) राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर नमन कर रहा है। इस मौके पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपिता को नमन किया है। उल्लेखनीय है

कि हर साल देश में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में

मनाया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह एक्स हैंडल

पर उनका पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने कहा है, ''विश्व में सत्य और अहिंसा का

मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शत-शत

नमन।'' उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के

बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते समय गोली मार दी गई थी। जब बापू

को गोली मारी गई तब उनके मुंह से निकले आखिरी शब्द 'हे राम' थे। शहीद दिवस

पर राष्ट्र राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि

देकर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें