मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, परिवार के पांच सदस्य घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, परिवार के पांच सदस्य घायल

टोंक। जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला गांव के एक ही परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, पचाला निवासी धारा सिंह मीणा अपने परिवार के साथ बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे के पास डडवाड़ा गांव में एक रिश्तेदार की शादी में भात लेकर गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद देर रात वे अपने परिवार के कुल आठ सदस्यों के साथ एर्टिगा कार से वापस गांव लौट रहे थे। देर रात करीब दो बजे जब उनकी कार सवाई माधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में चल रही कार सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से टकरा गई और पलट गई।हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 60 वर्षीय रामफूल मीणा और उनके 16 वर्षीय पौत्र आकाश की मौत हो गई।हादसे में कार सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चालक धारा सिंह मीणा (40) की पत्नी कमलेश (35) और उनके रिश्तेदार रामफूल (70) की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं धारा सिंह की बेटियां पायल (18) और पलक (14) तथा बेटा अजय (11) भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज सवाई माधोपुर अस्पताल में जारी है।गौरतलब है कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से चालक धारा सिंह मीणा की जान बच गई, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। अलीगढ़ थाने के एएसआई बाबूलाल के अनुसार मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के पचाला गांव निवासी हैं, लेकिन घटना स्थल सवाई माधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र में होने के कारण मामले की जांच और कार्रवाई वहीं की पुलिस द्वारा की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें