मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

यामिनी मौर्य का शानदार स्वागत: कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर लौटीं सागर की बेटी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यामिनी मौर्य का शानदार स्वागत: कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर लौटीं सागर की बेटी।

सागर। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सागर की प्रतिभावान खिलाड़ी यामिनी मौर्य का ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने के बाद शुक्रवार को अपने गृह नगर लौटने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। यामिनी के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और यामिनी मौर्य के नारों से गूंज उठा।

यामिनी जैसे ही ट्रेन से नीचे उतरीं, उनके स्वागत के लिए परिजनों के साथ-साथ नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी व नागरिक मौजूद थे। विधायक प्रदीप लारिया और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने यामिनी को पुष्पगुच्छ व मालाएं व शाल पहनाकर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

स्टेशन परिसर से यामिनी मौर्य के सम्मान में एक विशाल स्वागत रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान खेल प्रेमियों ने जमकर पटाखे चलाए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस बड़ी जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि यामिनी मौर्य ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर न केवल सागर बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। उन्होंने यामिनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता बुंदेलखंड की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यामिनी मौर्य ने इस आत्मीय स्वागत के लिए अपने परिवार, कोच, जनप्रतिनिधियों और सभी सागरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए मेडल जीतना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था और यह प्यार व समर्थन उन्हें आगे भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें