मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में 17 महीने बाद गिरी महागठबंधन की सरकार, फिर मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में 17 महीने बाद गिरी महागठबंधन की सरकार, फिर मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार

में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया है. राज्यपाल को

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की और अपने इस्तीफे की

वजह भी बताई. नीतीश इस्तीफा देकर शाम तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते

हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं. वहीं

दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लगातार अपने नेताओं और

विधायकों संग बैठक कर रहे हैं.

बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

अपने पद से इस्तीफा दिया है और इसके साथ ही राज्य में 17 महीने पुरानी

महागठबंधन सरकार का अंत हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने से

पहले नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों की बैठक में कहा कि अब साथ रहना

मुश्किल है और इस्तीफे का वक्त है. बैठक के बाद वह इस्तीफा देने के लिए

राजभवन पहुंचे. नीतीश कुमार का यह कदम उस INDIA ब्लॉक के लिए बड़ा झटका

माना जा रहा है जिसके सूत्रधार वह खुद रहे हैं. बिहार में चल रही सियासी

उठापठक के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूर्णिया में

कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर मौजूदा सियासी हालत पर चर्चा करेंगे.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें