मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

बेलौखरा में नशे के खिलाफ ग्रामसभा सख्त, तस्करों पर ₹25 हजार और सेवन करने वालों पर ₹5,100 जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेलौखरा में नशे के खिलाफ ग्रामसभा सख्त, तस्करों पर ₹25 हजार और सेवन करने वालों पर ₹5,100 जुर्माना

सुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" अभियान के तहत बुधवार को थुमहा पंचायत के बेलौखरा वार्ड संख्या-4 स्थित सोनाई बाबा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव में बढ़ते सूखे नशे, स्मैक और प्रतिबंधित इंजेक्शनों के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर कई अहम और कड़े निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं नशे का सेवन करते पाए जाने पर 5100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले भी किया जाएगा, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि सूखे नशे के कारण गांव की युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है, जिससे परिवार बिखर रहे हैं और अपराध की घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। इसलिए अब केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर सख्ती भी जरूरी है। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवियों ने कहा कि स्मैक, प्रतिबंधित इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। यदि समय रहते समाज नहीं जागा तो आने वाली पीढ़ी गंभीर संकट का सामना करेगी। उन्होंने गांव के प्रत्येक परिवार से नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि "नशामुक्त गांव ही सुरक्षित और समृद्ध समाज की पहचान है।" ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की मांग की, ताकि ऐसे तत्वों में कानून का भय बना रहे।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक निगरानी समिति का भी गठन किया। यह समिति गांव में नशे के कारोबार और सेवन पर नजर रखेगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देगी। बैठक में फुलेश्वर मंडल, राहुल मंडल, कमल किशोर मंडल, रमेश मंडल, कपिलेश्वर मंडल, लालदास मंडल, रमन कुमार, मन्नु कुमार, सुभाष मंडल, अर्जुन शर्मा, चंदू कुमार, भोला मंडल, अनुपलाल मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें