मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

वाणिज्‍य मंत्री गोयल ने डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष

गोयल ने अपनी ज्यूरिख दौरे के पहले दिन विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)

के महानिदेशक के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। वाणिज्‍य मंत्री ने डब्ल्यूटीओ

टीम के साथ प्राथमिकता वाले मुद्दों की समीक्षा और चर्चा की। इसके अलावा

उन्‍होंने प्रवासी भारतियों और संभावित निवेशकों से भी मुलाकात की।

वाणिज्‍य

एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत-ईएफटीए

व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) के क्रियान्वयन के संबंध में

ज्यूरिख दौरे के पहले दिन ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष

गोयल ने कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्‍होंने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत की विकास गाथा पर

प्रकाश भी डाला। वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल दो दिन के स्विट्जरलैंड के

आधिकारिक दौरे पर हैं।

मंत्रालय के मुताबिक वाणिज्‍य मंत्री गोयल ने

विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसके

साथ गोयल ने प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत और संभावित निवेशकों के साथ

पहले दिन ही संवाद भी किया, जिसमें भारत को व्यापार और निवेश के लिए

व्यवसायों और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया।

गौरतलब

है कि पीयूष गोयल अपनी इटली यात्रा से पहले 14 और 15 जुलाई अपने स्विस

समकक्षों के साथ व्यापार और बैठकों के लिए स्विट्जरलैंड में आधिकारिक दौरे

पर मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें