मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

उच्च स्तरीय समिति ने एनटीए में सुधार के लिए छात्रों-अभिभावकों से मांगे सुझाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्र की उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रीय

परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार और संभावित पुनर्गठन के बारे में छात्रों

और अभिभावकों से सुझाव आमंत्रित किया है। परीक्षा निकाय एनटीए पर पेपर लीक

और अन्य अनियमितताओं का आरोप है।

शिक्षा मंत्रालय ने

शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के

राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति एक समर्पित वेबसाइट -

इनोवेट इंडिया एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स

(https:nnovateindia.mygov.in/examination-reforms-nta/) के माध्यम से

फीडबैक आमंत्रित कर रही है। इस पर 7 जुलाई तक अपने सुझाव दे सकते हैं।

इस

पर छात्र-अभिवावक आदि परीक्षा निकाय एनटीए में सुधार के लिए अपने सुझाव

साझा कर सकते हैं। एनटीए देशभर में नीट, जेईई, सीयूईटी और यूजीसी-नेट जैसी

प्रमुख परीक्षाएं आयोजित करता है।

शिक्षा मंत्रालय ने

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कथित अनियमितता

के आरोप के बाद 22 जून को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन की

अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।

सरकारी

संगठनों, शिक्षाविदों और उच्च शिक्षण संस्थानों के सदस्यों वाली इस समिति

का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की सिफारिश करना, डेटा सुरक्षा

प्रोटोकॉल को बढ़ाना और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की संरचना और

संचालन की समीक्षा करना है।

समिति 27 जून से 7 जुलाई तक हितधारकों, विशेष रूप से छात्रों और अभिभावकों से सुझाव और विचार मांग रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें