बिहार में मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित

बिहार में मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित
पटना।बिहार में एनडीए की सरकार के गठन के तीन महीने के बाद नीतीश सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट कर दिया गया। भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के बीच आवास का आवंटन किया है। ऐसे में लालू के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव का पता बदल गया है। तेजस्वी यादव अब नेता प्रतिपक्ष वाले बंगले में शिफ्ट होंगे जबकि तेजप्रताप यादव को भी अपना पुराना बंगला छोड़ना होगा।दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के बीच सरकारी बंगला का आवंटन कर दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पांच देशरथ मार्ग वाला बंगला आवंटित किया गया है, जिसमें फिलहाल तेजस्वी यादव रह रहे थे जबकि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 3 स्टैंड रोड का वह बंगला मिला है, जिसमें तेज प्रताप यादव रह रहे थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक पोलो रोड का बंगला आवंटित किया गया है।





