मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

बुलेट के साइलेंसर से तेज आवाज करने से रोकना पुलिस को पड़ा भारी, अलवर में थाने पर पथराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुलेट के साइलेंसर से तेज आवाज करने से रोकना पुलिस को पड़ा भारी, अलवर में थाने पर पथराव

अलवर। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकाल स्टंट कर रहे कुछ युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। घटना में थाना अधिकारी धर्म सिंह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे दो युवक बुलेट बाइक पर स्टंट करते हुए साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाजें निकाल रहे थे। इससे परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गोविंदगढ़ थाना पुलिस से की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को ऐसा करने से रोका। इस दौरान दोनों युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गए।पुलिस दोनों युवकों की बुलेट बाइक जब्त कर थाने ले आई। बाइक जब्त किए जाने से नाराज होकर करीब 100 से अधिक लोग थाने पहुंच गए और अचानक पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस पर लाठी-डंडों से भी हमला किया तथा पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए।घटना में थाना अधिकारी धर्म सिंह समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के बाद थाने परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जगह-जगह खून के निशान दिखाई दिए।मामले को लेकर एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि घटना के बाद करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर थाने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें