मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

कैबिनेट मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी दीपा मलिक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन, । मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह

राजपूत ने रविवार को पत्नी के साथ उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल

के दर्शन किए । इसके अलावा पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग

खिलाड़ी दीपा मालिक भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची और उनके दर्शन

कर आशीर्वाद लिया।

दरअसल, रविवार को मध्यप्रदेश के खाद्य,

नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उज्जैन

प्रवास के दौरान सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने

बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर मनोकामना पूर्ण होने के लिए

प्रार्थना की । यहां महाकाल मंदिर के पुजारी महेश ने पूजन सम्पन्न करवाया।

तत्‍पश्‍चात् मंत्री गोविंद राजपूत ने मंदिर परिसर में श्री साक्षी गोपाल

जी व श्री सिद्धि विनायक भगवान के भी दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने प्रदेश

समेत देशवासियों के खुशहाली की कामना की है।

दूसरी ओर पद्मश्री व

अर्जुन अवार्डी भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने भी रविवार उज्‍जैन

पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दीपा यहां अपने परिवार के

साथ पहुंची थीं। उन्‍होंने दर्शन नंदी हॉल से किया। पूजन, अर्पित पुजारी ने

सम्पन्न कराया। दीपा ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए

बताया कि वे इस वक्‍त पैरालंपिक की तैयारी कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि

हमारा देश 2024 के पैरालंपिक खेलों के लिए जा रहा है, जिसमें कि देश की

अच्छी भागीदारी हो और ढेर सारे मैडल प्राप्त करने में भारत सफल हो, यही

मनोकामना भगवान से यहां उन्‍होंने की है। इसके साथ ही उनका कहना रहा कि वे

अपने परिवार की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करने यहां आई हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें