मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ने किया नवनिर्मित संसद भवन का अवलोकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली/ जयपुर, राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को लोकसभा

पहुंचे। वहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मुलाकात के

दौरान दोनों ने संविधान संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों

पर चर्चा की। बाद में उन्होंने नवीन संसद भवन भी देखा।

लोकसभा

अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्यपाल मिश्र को लोकसभा प्रकाशन के अंतर्गत प्रकाशित

‘भारत का संविधान’ की प्रति भेंट की। मिश्र ने नवनिर्मित संसद भवन का

अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय शिल्प-स्थापत्य और संवैधानिक दृष्टि से नवीन

संसद भवन अद्वितीय है। उन्होंने नवीन संसद भवन में निर्मित प्राचीन भारतीय

इतिहास, कला और संस्कृति से संबद्ध गैलरी, संगीत की भारतीय परम्परा से

संबद्ध दीर्घा, ऐतिहासिक, पौराणिक कथानकों के आलोक में निर्मित संसद भवन की

कला वीथी को अद्भुत बताया।

उन्होंने देश के सर्वोच्च लोकसभा और

राज्यसभा सदनों में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था के साथ संविधान से जुड़ी

मौलिक दृष्टि संबंधित गैलरी का भी अवलोकन किया।

राज्यपाल ने नवीन

संसद भवन निर्माण में हरित तकनीक के उपयोग के अंतर्गत जल संरक्षण संरचनाओं,

नवनिर्मित नवीन संसद भवन के संविधान सभागार, संसद की डिजिटल कार्यप्रणाली,

संसद भवन की कलात्मक ‘शिल्प‘ और ‘स्थापत्य‘ गैलरी आदि को भी देखा।

उन्होंने नवीन संसद भवन की भव्यता, वहां स्थापित ऐतिहासिक और धार्मिक

सेंगोल आदि को भारतीय संस्कृति के साथ संविधान से जुड़ी दृष्टि के रूप में

विशिष्ट बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें