मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल डेका आज कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल डेका आज कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज बुधवार को कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डेका रायपुर लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद राज्यपाल कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे आगमन निर्धारित है। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे पुनः चंदखुरी जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे चंदखुरी पहुंचने के बाद अल्प विश्राम करेंगे और शाम 3:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।राज्यपाल शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें