मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ट्रेन से पहुंचे बाड़मेर, मुनाबाव बॉर्डर पर जवानों से करेंगे संवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बाड़मेर। राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे। राज्यपाल बाड़मेर में सीमा क्षेत्रों का दौरा करने के साथ सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मालाणी एक्सप्रेस से शनिवार सुबह बाड़मेर पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल जिले में सीमा क्षेत्रों का दौरा करने के साथ सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। राज्यपाल के शनिवार को ही बाड़मेर से ट्रेन से रवाना होकर रविवार सुबह जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। राज्यपाल अपने काफिले के साथ बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां उन्हें गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया है। यहां कुछ देर रुकने के बाद कार से बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल गडरारोड पंचायत समिति के तामलोर गांव में ग्रामीणों से संवाद करेंगे। साथ ही गांव में केंंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से किए गए विकास कार्यों, पीएम आवास व नरेगा के तहत हुए कार्यों का अवलोकन करेंगे।राज्यपाल तामलोर में ग्रामीणों से जन संवाद के बाद मुनाबाव बॉर्डर पहुंचेंगे। जहां भारत-पाकिस्तान बॉर्डर बीओपी का निरीक्षण करने के बाद जवानों से संवाद करेंगे। इसके बाद मुनावाब में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समन्वय को लेकर बैठक होगी, जिसमें बॉर्डर सुरक्षा के मुद्दे को लेकर चर्चा करेंगे। मुनाबाव से जिला मुख्यालय बाड़मेर पहुंचेंगे। जहां जिला परिषद कांफ्रेंस हॉल में जिला स्तर व एसडीओ के साथ बैठक होगी, जिसमें सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद पुन: ट्रेन से जयपुर के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें