मप्रः राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज इंदौर के प्रवास पर रहेंगे
इंदौर,। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (शुक्रवार) इंदौर प्रवास पर
रहेंगे। वे यहां आयोजित होने जा रही 13वीं इन्टरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म
कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि
राज्यपाल पटेल सुबह 09:35 बजे विमान से इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। वे यहाँ से
सुबह 10:15 बजे होटल सयाजी पहुंचेंगे और 13वीं इन्टरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म
कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर एक बजे सूरत के
लिए रवाना होंगे।





